Dakhal News
गधे को नगर निगम कमिश्नर बनाकर शहर भर में घुमाया
कटनी में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें किसान मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक गधे को नगर निगम कमिश्नर बनाकर उसे पुरे शहर में घुमाया किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पर यह आरोप लगाया की किसान मोर्चा के एक कार्यकर्ता का मकान जो उसकी निजी जमीन पर बना है कोर्ट के आदेश के बाद भी निगम उसे तोड़ने में जुटा हुआ है जिससे वह आक्रोशित है।
संयुक्त किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष ए के खान कहा की हमारे साथी श्रीकांत उर्फ़ चेतु पटेल का मकान उनकी निजी भूमि पर बना हुआ है लेकिन नगर निगम उसे बार-बार अवैध घोषित कर खाली करने का नोटिस दे रहा है श्रीकांत ने कोर्ट में अपील भी की थी जिसके बाद कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था फिर भी नगर निगम कमिश्नर किसी की नहीं सुन रहे हैं जिसकी वजह से हमें ढोल-नगाड़ो के साथ कलेक्टर कार्यालय आना पड़ा हमने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |