Patrakar Vandana Singh
प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
नमामि गंगे प्रोजेक्ट साइट पर करंट फैलने से लगभग 16 लोगों की मौत होने और सात लोगों के झुलसने की घटना से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का जमकर विरोध करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की खटीमा नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने के बाद .. जमकर नारेबाजी की प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैलने से हादसे में 16 लोगों की मौत होने और सात लोगों के करीब झुलसने के खिलाफ विरोध व्यक्त किया कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर ने पुतला फूंकने के बाद कहा कि सरकार सिर्फ दिखावा करके आम जनता का ध्यान भटकाने में लगी हुई है घटना की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |