Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बुजुर्ग का हुआ था अपने भाई से विवाद
अपने भाई से विवाद के बाद से लापता हुए एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालात में कुए से बरामद किया गया पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि बुजुर्ग की हत्या को किसने अंजाम दिया छतरपुर मे तीन दिन से लापता बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालत मे कुये मे मिलने से सनसनी फैल गई शव मिलने की सूचना जैसे ही बमीठा थाना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और घूरा गांव मे कुये से शव को बाहर निकाला बुजुर्ग का अपने ही भाई से किसी बात पर विवाद हुआ था उसी के बाद से से वह घर से लापता हो गया थे अब जब शव को बाहर निकाला गया तो मृतक के दोनो पैर तोलिये से बंधे थे ,जिससे उसकी हत्या की आशंका जाहिर हो रही है घटना की पुलिस जांच कर रही है ।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |