
Dakhal News

दलदली मिट्टी के कारण हो रहा भूस्खलन
लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से यमुनोत्री हाइवे पर आम जन जीवन प्रभावित हो गया है हाइवे पर मलबा आने से पूरा हाइवे बंद हो गया है इस दौरान लोगों को ऐसे रास्तों का उपयोग न करने की हिदायत दी गई है उत्तराखंड के बड़कोट में यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी से मलवा और बोल्डर आने से मार्ग सुबह से ही बंद हो गया है एनएच विभाग जेसीबी के माध्यम से सड़क खोलने का कार्य कर रहा है लेकिन दलदली मिट्टी होने के कारण लगातार राना चट्टी के पास पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है भूस्खलन होने से यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों और कांवड़ियों को ऐतिहातन रानाचट्टी से पहले और स्याना चट्टी के पास रोका जा रहा है जिससे यमुनोत्री की यात्रा में ब्रेक लग गया है वहीं पहाड़ी से अभी भी लगातार मलबा गिरने का सिलसिला जारी है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |