
Dakhal News

सावन में यहाँ जलाभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है
सावन के पहले सोमवार में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कनखल स्थित शिव के ससुराल दक्षेश्वर प्रजापति महादेव मंदिर में शिव भक्तों की कतार लग गई सभी भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं इस मंदिर में भगवान शंकर का जलाभिषेक करने से सभी मनोकामना पूरी होती है सावन का सोमवार यानी शिव की भक्ति का सबसे अच्छा दिन और शिव का सबसे प्रिय दिन मान्यता है कि भगवान शिव को सोमवार का दिन सबसे ज्यादा प्रिय होता है इसलिए इस दिन शिव की भक्ति और उनका जलाभिषेक करने पर भोलेनाथ की अपार कृपा मिलती है चूकि भगवान शिव सावन के पूरे महीने अपने ससुराल कनखल स्थित दक्षेश्वर प्रजापति मंदिर में ही निवास करते है और यही से सृष्टि का संचालन कर लोगो का कल्याण करते है ऐसे में यहाँ पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाए तो वे प्रसन्न होते है और सभी मुरादे पूरी करते है इसलिए सुबह से ही दक्षेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |