Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हत्या में शामिल तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
प्रेम प्रसंग में हुई अंधी हत्या के केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां आरोपियों की जमानत रद्द होने के बाद जेल भेज दिया गया सिंगरौली जिले के बाघाडिह गांव में बाबा बैस नाम के व्यक्ति की अंधी हत्या हुई थी जो बरगवां पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था हत्या के पीछे शामिल आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने मुखबिरों को लगाया मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया मामले की जानकारी देते हुए एसपी मोहम्मद यूसुफ कुरैशी ने बताया कि हत्या का मुख्य आरोपी अशोक उर्फ राजेश सोनी है अशोक को शक था कि मृतक के साथ उसके पत्नी का अवैध संबंध है इसी शक के आधार पर अशोक सोनी ने अपने दो साथी अंबिका यादव और राजेश यादव के साथ मिलकर युवक की धारदार हथियार से हत्या की थी एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दिया गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |