Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पुलिस ने गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
गौ हत्या की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.. करीब 15 दिन से फरार चल रहे आरोपियों के पास से धारदार हथियार के साथ ही एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुई है उधम सिंह नगर में 20 जून को गौ हत्या की घटना को अंजाम देकर ये आरोपी फरार चल रहे थे पुलिस की टीम इन आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी मामले के करीब 15 दिन बाद पुलिस की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है गौ हत्या के गैंग के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने बताया कि गौ हत्या के मामले को गंभीरता लेते हुए पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम भी लगी हुई थी और लगातार दबिश के दौरान गोवंश की हत्या में शामिल दो आरोपियों को हल्द्वानी रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास से दबोच लिया गया जिनके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार के साथ ही एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुई है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |