Patrakar Vandana Singh
आरोपी ने मुंह दबाकर,हमला किया
देर रात अपने काम से घर वापस लौट रही महिला पर एक अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं हैं साथ ही महिला का एक दांत भी टूट गया है इस घटना के बाद से क्षेत्र की महिलाओं में दहशत का माहौल है मसूरी में देर रात महिला अपने काम से घर वापस लौट रही थी तभी घर के पास ही घात लगाए बैठे शख्स ने महिला पर हमला कर दिया और महिला से बैग छीनने की कोशिश करने लगा इस दौरान महिला ने इसका विरोध किया लेकिन अज्ञात शख्स महिला का मुंह बंद करके छीना झपटी करने लगा इस बीच छीना झपटी और आरोपी के हमले से महिला का एक दांत टूट गया और उसके शरीर पर गंभीर चोटें भी आई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है घायल महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए क्षेत्र का सत्यापन करने की मांग की और ऐसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |