Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देर रात तक खुली रहती हैं शराब की दुकानें
शराब दुकानों के देर तक खुले रहने पर बड़े-बड़े दावे करने वाले आबकारी विभाग की लाचारी साफ देखी जा सकती है देर रात तक दुकानें खोलकर, शराब का दाम बढ़ाकर बैठे शराब माफियाओं पर विभाग आंखे बंद करके बैठा हुआ है शराब का यह गोरख धंधा मिलीभगत से ही फलफूल रहा है हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में देर रात तक खुलने वाली ये शराब दुकानें आबकारी विभाग की पोल खोल रही हैं चारो तरफ जब सब दुकाने बंद हो जाती हैं तब भी ये शराब दुकानें प्रशासन की मिली भगत से खुली रहती हैं यहां नियम कायदे सब ताक पर हैं जानकारी के मुताबिक रात में बिकने वाली शराब का दाम दिन के दाम से कहीं अधिक हो जाता हैऔर शराब माफिया रात के अंधेरे में खूब धड़ल्ले से पैसा बनाते हैं ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर आबकारी विभाग इन पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है क्या आबकारी विभाग भी शराब माफियाओं के साथ मिला हुआ है या फिर रात के इस कारोबार में किसी सफेदपोश नेता या फिर बड़े अधिकारियों का भी हाथ है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |