Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पुलिस ने 2 हफ्ते में मासूम को ढूंढा
हरिद्वार में चोरियां कोई नई बात नहीं है लेकिन अब यहाँ लगातार बच्चे चोरी किए जा रहे हैं हरिद्वार घूमने गए पति पत्नी के पास से 6 महीने की मासूम को चोरों ने गायब कर दिया दिया था जिसे पुलिस ने ढूंढ निकाला है दिल्ली निवासी प्रसून कुमार अपनी पत्नी प्रीति के साथ हरिद्वार घूमने आये थे प्रीति पहले से शादी शुदा थी उसने अपने पहले पति को छोड़कर प्रसून से दूसरी शादी की थी हरिद्वार घूमने के दौरान दंपती रात में महिला के पास सो रहे 06 माह के मासूम को चुपके से चोरी कर लिया गया मामला पुलिस तक पहुंचा एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में बच्चे की बरामदगी हेतु गठित टीम ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में दबिश देकर लगभग 2 सप्ताह के भीतर नाबालिक को गोयला डेयरी थाना छावला नई दिल्ली से सकुशल बरामद करते हुए आरोपी दंपति को दबोचने में सफलता हासिल की हरिद्वार पुलिस द्वारा 06 महीने के भीतर बच्चा चोरी संबंधी 03 अन्य प्रकरणों में भी तीनों बच्चों को सकुशल बरामद किया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |