Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बच्चा गंभीर रूप से घायल
अचानक एक आवारा गाय ने हिंसक रूप ले लिया और ट्यूशन जा रहे एक बच्चे को कुचल दिया गाय इतनी आक्रामक थी कि उसने बच्चे को बचने आये लोगों को भी नहीं बक्शा गाय का ऐसा हिंसक रूप देख आप भी हैरान हो जाएंगे बेहद ही गुस्से में गाय ने ट्यूशन जा रहे बच्चे पर हमला कर दिया और बच्चे को अपने दोनों पैरों से कुचल दिया यह सब एक मकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया यह घटना हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के अलंकार विहार कॉलोनी की है बच्चा ट्यूशन पढ़ने जा रहा था तभी गाय ने उस पर हमला कर दिया पास में मौजूद एक शख्स ने जब बच्चे को बचाना चाहा तो गाय ने उसे भी नहीं बख्शा और उस पर भी हमला करते हुए उसे अपने पैरों के नीचे जकड़ लिया वहां मौजूद लोगों ने जैसे तैसे गाय को वहां से भगाया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |