Patrakar Priyanshi Chaturvedi
श्रद्धालुओं की सुविधाओं पूरा का ध्यान रखा जाए
देवनागरी हरिद्वार में कावड़ मेले की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है कावड़ मेले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारीयों को कड़े निर्देश दिए हैं की कावड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा को लेकर कहा कि पार्किंग स्थलो पर जहां आवश्यकता हो इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाए ताकि पार्किंग में कीचड़ न हो तथा गाड़ियों के फंसने की समस्या पैदा न हो साथ ही पार्किंग स्थलों में पेयजल की भी व्यवस्था की जाए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कांवड़ मेले के दौरान पर्वतीय जनपदों में आवश्यक सेवाओं एवं सामग्रियों को भेजने के लिए कोई परेशानी न हो होटलों एवं दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा की जाए स्थानीय स्तर पर लोगों को आवागमन में अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |