Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कॉलेज रजिस्टर में डिलीवरी के दिन तक हस्ताक्षर
इण्टर कॉलेज में पढ़ाने वाली महिला टीचर से जुड़ा हुआ एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है महिला टीचर की गर्भावस्था के समय मैटरनिटी लीव लेने के बावजूद कॉलेज के रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर है यहां तक कि महिला टीचर ने जिस दिन बच्चे को जन्म दिया उस दिन तक के भी कॉलेज में महिला टीचर की उपस्थिति के हस्ताक्षर दर्ज है मामले का खुलासा कैसे हुआ जानिए इस रिपोर्ट में राजधानी देहरादून के इंटर कॉलेज में पढ़ाने वाली महिला टीचर ने गर्भावस्था के समय 135 दिन का अवकाश लिया था और अवकाश पूरा हो जाने पर महिला टीचर ने कॉलेज में आना शुरू किया लेकिन कहानी की परत 2 वर्ष के बाद नगर निगम के 19 जनवरी 2007 को बच्चे का प्रमाण पत्र जारी करने के बाद खुलती है पता चलता है कि महिला टीचर बच्चे के जन्म होने की जो तारीख नगर निगम को बताती है उस तारीख के कई दिन पहले से लेकर बच्चे के जन्म की तारीख तक महिला टीचर कॉलेज में पढाने आई थी जिसका प्रमाण कॉलेज के हाजिरी रजिस्टर पर महिला टीचर के हर दिन के हस्ताक्षर से चलता है मामला हैरान कर देने वाला है कि ये कैसे संभव हो सकता है बच्चे को जन्म देने के वक्त महिला टीचर कॉलेज में कैसे उपस्थित हो सकती है और पढ़ाने का काम कैसे कर सकती है कही ना कही ये मामला किसी बड़े घोटाले की ओर इशारा करता है इस बारे में मुख्य शिक्षा अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होंगे किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |