Patrakar Priyanshi Chaturvedi
गोल्ज्यू महोत्सव को राजकीय मेला घोषित किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चंपावत की जनता एक और शानदार तोहफा दिया है मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत के गोल्ज्यू महोत्सव को राजकीय मेला घोषित कर दिया सीएम धामी ने यह घोषणा फोन के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद वर्मा को फोन कर महोत्सव में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा की मेले में आने की उनकी बहुत इच्छा थी लेकिन व्यस्तता के कारण वह मेले में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं मुख्यमंत्री धामी ने कहा की गोलू देवता हमारे आराध्य देव हैं और न्याय के देवता के रूप में पूज्य है अगले वर्ष से राजकीय मेले के रूप में गोल्ज्यू महोत्सव को धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा गोल्ज्यू महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने पर सभी भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |