Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बैठक में मेले की व्यवस्था की जानकारी ली
जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बैठक की इस दौरान बैठक में एसडीएम ने कांवड़ मेले की हर एक व्यवस्था पर बिंदुवार चर्चा की साथ ही कांवड़ियों के लिए निर्धारित नियमों को लागू कराने की बात कही हरिद्वार में कांवड़ मेले की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप दे रहा है प्रशासन ने कांवड़ यात्रा की मॉनिटरिंग के लिए लम्बा चौड़ा ब्यौरा तैयार कर रखा है ब्यौरे की हर अपडेट के लिए एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बैठक की बैठक में एसडीएम ने कहा कि सभी राज्यों से आने वाले कांवड़ियों का क्या अनुपात है वर्ष 2002 से अब तक कितने कांवड़िये पवित्र गंगाजल लेने आये सभी की जानकारी इक्ठ्ठी की जाए एसडीएम ने कहा कि कोई भी कांवड़ 12 फीट से ऊंची नहीं होगी कांवड़िये कोई भी ऐसी सामग्री अपने साथ लेकर नहीं चलेंगे जिससे नुकसान पहुंचने की संभावना हो रास्ते में कांवड़ियों को निर्धारित ध्वनि प्रदूषण के नियमों का भी पालन करना होगा एसडीएम ने सभी विभागों से कहा कि जहां पर भी जो कमी रह गयी है उसे 30 जून तक हर हाल में पूरी करें
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |