Dakhal News
नगर परिषद अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दमन
डिंडोरी कांग्रेस को एक और जोरदार झटका लगा कांग्रेस के कई बड़े नेता तो पार्टी पहले ही छोड़ चुके हैं अब नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता अशोक सारस ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़कर पुनः भाजपा का दामन थाम लिया केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने उपस्थिति में सुनीता अशोक सारस की भाजपा की सदस्यता ली सुनीता अशोक सारस ने नगर परिषद चुनाव में भाजपा से टिकिट नही मिलने पर भाजपा से अलग होकर कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा और वार्ड नम्बर 13 से पार्षद का चुनाव जीतकर कांग्रेस के समर्थन से नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव जीता था पिछले कुछ दिनों से जिले में कांग्रेस पार्टी में चल रहे विवाद के कारण उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था उसी के बाद से कयास लगाये जा रहे थे की सुनीता अशोक सारस एक बार फिर भाजपा में जा सकती है और आज उन्होंने केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने कहा की भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर में पून भाजपा में शामिल हुई हूँ वही केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि कुछ राजनीतिक समीकरण के चलते हम सुनीता को नगर परिषद के चुनाव में टिकट नहीं दे पाए थे लेकिन आज वे पूर्ण रूप से भाजपा के साथ है और हम मिलकर डिंडोरी नगर के विकास के लिए काम करेंगे
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |