Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नाथ की चक्की में उनकी ही सरकार पीस गई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री पीसीसी चीफ कमलनाथ के बारे में कहा कि वो बौखला गए हैं उनकी चक्की इतना बारीक पीसती है कि उन्होंने अपनी सरकार को ही पीस दिया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बीच जुबानी जंग चल रही है कमलनाथ के वार के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा पहले मैं कमलनाथ को केवल इतना कहना चाहता आजकल बौखलाहट में वह कभी कर्मचारियों को, कभी अधिकारियों को पीसते हैं कई बार वह कहते हैं कि मेरी चक्की बड़ा बारीक पीसती है उनकी चक्की ऐसी चली कि उन्हें उनकी सरकार को ही पीस दिया कभी वह दिग्विजय सिंह को पीसते हैं, कभी अरुण यादव को पीसते हैं, कभी अजय सिंह को पीसते हैं और 15 महीने प्रदेश की जनता को ऐसा पीसा की पता चला उनकी चक्की प्रदेश को तबाही के लिए पीसती है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |