Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लाखों रुपये के डीप फ्रीजर पड़े हैं कई महीनों से बंद
अस्पतालों में डीप फ्रीजर दिए जाते हैं सड़क हादसों या अन्य कारणों से मृत हुए लोगों के शवों को कुछ समय के लिए सुरक्षित रखने के लिए ताकि इन शवों का पोस्टमार्टम सुरक्षित तरीके से हो सके लेकिन लगता है अस्पताल प्रबंधन को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है की..सरकार ने उन्हें लाखों रूपए का डीप फ्रीज़र शवों को सुरक्षित रखने के लिए दिया है वह शवों को तो छोड़िये डीप फ्रीजर को तक सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का यह मामला डिंडोरी का है जहां मर्चुरी वार्ड में रखे डीप फ्रीज कई महीनों से बंद पड़े-पड़े कबाड़ हो रहे हैं वही पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी वार्ड लाये जाने बाले शवों को रात में खुले में ही रखना पड़ रहा जिससे शवों को चूहे या अन्य जीव-जंतु नुकसान पहुंचा रहे है फिर भी अस्पताल प्रबंधन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है वही अस्पताल के बिजली विभाग के कर्मचारी की माने तो किसी निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार ने चार पांच महीने पूर्व नाले से मलवा निकालकर मर्चुरी में रखे डीप फ्रीजर के सामने रखवा दिया तभी से नाले का मलवा मरचुरी डीप फ्रीजर के सामने ही पड़ा हुआ है हैरत की बात यह है कि किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस तरफ झांकने की कोशिश भी नही की।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |