Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कट्टा लेकर परिक्रमा स्थल पर घूम रहा था युवक
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी शख्स के पास से एक कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की जान को ख़तरा है इसलिए उनकी सीरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए हैं ऐसे में छतरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में एक युवक मुस्लिम युवक तमंचा लेकर घुस गया देसी कट्टे के साथ ये युवक परिक्रमा पथ पर घूम रहा था वहीं इस हथियारबंद युवक को देखकर लोगों के होश उड़ गए..लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी इस दौरान सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए एसपी अमित सांघी ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान रज्जाक खान के रूप में हुई है जिसके पास से एक अवैध कट्टा और कारतूस जब्त किया गया है एसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी किस मकसद से यहां आया था ये अभी नही पता चल पाया है आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है जल्द ही आरोपी युवक के मकसद के विषय में जानकारी दी जाएगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |