Patrakar Priyanshi Chaturvedi
महिला का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें एक महिला ने गर्भगृह में जाकर बाबा के शिवलिंग पर नोट पर नोट उड़ाए थे...हैरानी ये है कि महिला जब नोट उड़ा रही थी उस दौरान पुजारी पूजा करा रहे थे वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया जिसके बाद पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है एक तरफ भगवान केदारनाथ की यात्रा में लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं तो दूसरी तरफ उसी केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला केदारनाथ के शिवलिंग पर नोट उड़ाते दिख रही है हैरानी की बात ये भी है कि इस दौरान वहां मौजूद पंडित पूजा भी संपन्न करा रहा है और बैकग्राउंड में गाना बज रहा है- क्या कभी अम्बर से सूर्य बिछड़ता है पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने कहा की बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से मिली जानकारी के आधार पर श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |