Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पुलिस ने किया मामले का खुलासा
काशीपुर में बंदरों की मौत का खुलासा हो गया है बंदरों को 9 लोगों ने जहर देकर मारा था पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव-जन्तु संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है यह मामला काशीपुर का है जहां पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि आम के बाग़ में बंदरों के शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर पशु चिकित्सालय भेज दिया वही इस मामले में मोहम्मद इमामुद्दीन और छोटे खाँ सहित 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है इन आरोपियों ने बंदरों को जहर देने की बात कुबूल की है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |