Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मंत्री ने कहा छात्रा की पढ़ाई का खर्चा में उठाऊंगा
कृषि मंत्री कमल पटेल ने फिर एक बार सभी का दिल जीत लिया कृषि मंत्री पटेल के जनता दरबार में आई मेधावी छात्रा ने बताया की वह नर्सिंग की पढ़ाई करना चाहती है लेकिन उसके पिता की आर्थिक स्तिथि ठीक न होने के कारण वह नहीं पढ़ पा रही है कृषि मंत्री पटेल ने उस छात्रा को मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा की वह निश्चिंत रहे उसकी पढ़ाई सारा खर्चा उनका कमल मामा उठाएगा कृषि मंत्री कमल पटेल जनता दरबार लगाकर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनकर निराकरण कर रहे थे इसी बीच उनके जनता दरबार में मसनगांव की सलोनी सोनी आई सलोनी पढ़ाई में बहुत अच्छी है और वह आगे नर्सिंग की पढ़ाई करना चाहती है नर्सिंग कोर्स में उसका सिलेक्शन भी हो गया लेकिन पिता की आर्थिक स्तिथि ठीक न होने के कारण वह पढ़ाई नहीं कर पायेगी कृषि मंत्री पटेल ने सलोनी की बात को गंभीरता से सुना और कहा की बेटा आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आपके कमल मामा हैं ना वह आपकी पढ़ाई का खर्चा उठाएंगे आप बस निश्चिन्त रहो और पढाई पर अपना ध्यान लगाओ।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |