Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पैसे के लेन-देन को लेकर हुई व्यक्ति की हत्या
एक 35 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही सुलझा लिया पुलिस ने व्यक्ति की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए बताया की व्यक्ति की उसके गाँव के ही ससुर और दामाद ने पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में की थी यह मामला डिंडोरी के कटनारी गांव का है जहां 35 वर्षीय अनूप सिंह की लाश पुलिस को बरबसपुर गांव के खेत में मिली मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के कारण हत्या का मामला दर्ज किया गया पुलिस ने 48 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए बताया की अनूप की हत्या गाँव के ही गोविन्द सिंह और उसके दामाद महेश मरावी ने की थी इन ससुर दामाद का पैसे के पुराने लेन-देन को लेकर अनूप सिंह से विवाद हुआ था जिसके बाद इन्होने लाठियों से पीठ-पीठकर अनूप की हत्या कर दी और अनूप के शव को खेत में छुपा दिया पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |