Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भाजपा के शासन काल में महिलाओं का उत्पीड़न
उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा भाजपा के शासन में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। इससे भाजपा की कथनी और करनी का अंतर समझा जा सकता है। काशीपुर आगमन पर महिला कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला का जोरदार स्वागत किया गया। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्षा पूजा सिंह ने प्रदेश अध्यक्षा ज्योति रौतेला का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्षा अलका पाल ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा का चेहरा जनता के सामने आ चुका है। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा के शासन काल में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मामले मे चुप्पी साध लेती है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |