दिव्यांग को मिला करीब 2 लाख ई रिक्शा
दिव्यांग को मिला करीब 2 लाख ई रिक्शा

 

शिवराज के निर्देश पर मिला यह  ई रिक्शा

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मदद से एक दिव्यांग के चेहरे पर मुस्कान आ गई। दिव्यांग को ई-रिक्शा की जरुरत थी। मुख्यमंत्री चौहान के  निर्देश पर सामाजिक न्याय विभाग ने करीब 2 लाख रुपये का ई रिक्शा दिव्यांग को प्रदान किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब डिंडोरी दौरे पर थे। उस वक्त दिव्यांग थान सिंह ने उनसे ई-रिक्शा की मांग की थी। मुख्यमंत्री चौहान के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय विभाग ने करीब 2 लाख रुपये का ई रिक्शा दिव्यांग थान सिंह को दिया। ई रिक्शा की चाबी भाजपा के डिंडोरी जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया ने  थान सिंह को सौंपी। वही ई  रिक्शा पाकर थानसिंह बहुत खुश हुए और इस मदद के लिए  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  का आभार व्यक्त किया। 

Dakhal News 14 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.