
Dakhal News

किसान सैनिक एकता मंच ने किया सम्मान
समाज की उन्नति के लिए कार्य करने वाले लोगों को राज्य किसान सैनिक एकता मंच की ओर से सम्मानित किया गया। एकता मंच ने डॉक्टर सुमेर चंद्र रवि और महिला पत्रकारों को सम्मानित किया। डॉ सुमेर चंद रवि को शिक्षा एवम् सामाजिक क्षेत्रों में मिली उपलब्धियों के फलस्वरूप एकता मंच की ओर से सम्मानित किया गया। डॉक्टर सुमेर चंद रवि ने किसान सैनिक एकता मंच का इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही किसान एकता मंच के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का प्रण लिया। वही किसान एकता मंच की ओर से पत्रकारिता में महिलाओं की भागीदारी के रूप में पत्रकार आरती वर्मा और ज्योति यादव का भी सम्मान किया गया।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |