Dakhal News
कांग्रेस नेता के बयान पर बीजेपी का पलटवार
मुख्यमंत्री लाडली योजना को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई है। कांग्रेस ने योजना को जनता के साथ छलावा बताते हुए कहा कि जब चुनाव में महज़ कुछ महीने शेष हैं। तो बीजेपी को लाडली बहना की याद आई है। कांग्रेस के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। पूरे मध्यप्रदेश के साथ ही सिंगरौली जिले में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक सिंगल क्लिक के माध्यम से जिले की एक लाख चौरानवे हजार महिलाओं को लडली बहना योजना का लाभ मिला है। वहीं ये राशि ट्रांसफर होने के बाद कांग्रेस नेता प्रभारी प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि जब चुनाव के कुछ महीने शेष रह गए हैं तो अब इन लाड़ली बहनों की मुख्यमंत्री को याद आई है। अभी तक मुख्यमंत्री कहां थे। सिंह ने कहा कि ये कांग्रेस की योजना है। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव के समय घोषणा की थी कि हम इन लाडली बहनों को 15 सौ रुपए देंगे। लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की योजना को चुराकर लाड़ली बहनों को लॉलीपॉप दे रहे हैं कि हम 3000 देंगे जो मुख्यमंत्री की घोषणा हवा-हवाई है। कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह के आरोप पर सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य ने कहा कि जिले के लोग बच के रहें। महिलाएं बच के रहें उनका डाटा चोरी हो सकता है। ये गोपनीय जानकारी जो कांग्रेस पार्टी के लोग लाडली बहना के नाम से फार्म भरा रहे हैं। खाते में गड़बड़ी हो सकती है। इस पार्टी के लोग बोलेंगे कि ओटीपी आई है बता दीजिए। जैसे ही ओटीपी महिला और पुरुष बताएंगे उनके खाते से पैसे उड़ जाएंगे इसलिए कांग्रेस पार्टी के छलावे में लोग नहीं आए सतर्क रहें और अपना निजी डेटा कांग्रेस पार्टी के लोगों को नहीं दे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |