
Dakhal News

दिव्यांग महिला को पहली बार मिला योजना का लाभ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना दिव्यांग महिला जानकी बाई के लिए वरदान साबित हो रही है। जानकी बाई को आज तक किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला था। लेकिन लाडली बहना योजना का लाभ मिलने से जानकी बाई के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं हैं। डिंडोरी के देवरा गांव में रहने वाली दिव्यांग महिला जानकी बाई के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से एक हजार रुपये पहुंचे तो जानकी की खुशी का ठिकाना न रहा। वहीं जब सीएम शिवराज सिंह चौहान को जानकी के बारे में पता चला तो वो भावुक हो गए उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना से जानकी का आत्मविश्वास बढ़ा है।आपको बता दें कि जानकी की एक बेटी और एक बेटा है। जिनका पालन पोषण भी जानकी को ही करना पड़ता है। जानकी का पति तो है। लेकिन वो दिनभर शराब के नशे में चूर रहता है। लिहाजा जानकी हर रोज गांव से शहर जाकर भीख मांगने का काम करती है और दिनभर में उसे जो कुछ मिलता है उससे बच्चों का पेट पालती आ रही है। लेकिन हैरत की बात ये है कि जानकी के पास रहने के लिए खुद का मकान तक नहीं है। उसे रहने के लिए उसके भाई ने एक झोपड़ी जरूर बना दी। इस दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा को जानकी की हालत का जब पता चला तो वो फौरन उसके घर पहुंच गए उसका हाल जाना। वहीं कलेक्टर ने जानकी को पचास हजार रुपये का चेक देकर आर्थिक मदद की साथ ही जानकी बाई को तत्काल प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जानकी को पहली बार किसी सरकारी योजना का लाभ से जानकी बेहद खुश है और वो इस राशि से अपने बच्चों को पढ़ाने की बात कह रही है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया ने भी मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना को सार्थक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना जरूरत मन्द बहनों के लिए इसी तरह कारगार साबित होगी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |