
Dakhal News

प्रशासन ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया
आपसी रंजिश से के चलते गोली कांड की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के घर पुलिस ने बुलडोजर की कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है आपको बता दे कि गोलीकांड की इस घटना में गोली लगने से दो युवको की मौके पर ही मौत हो गई थी। देवास जिले के गोला गोठान गांव में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया था। ये विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने राजेश नारायण और कैलाश राम चन्द्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी गोली मारकर फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों में से दो को आरोपी को गिरफ्तार कर बुलडोजर की कार्रवाई की है और इस गोलीकांड में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |