
Dakhal News

गंगा मैया की डुबकी लगाने से यूपी में 2 सीटें आई
प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की इस दौरान प्रियंका गांधी के पूजा अर्चना करने पर सवाल खड़े करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन्हे चुनावी हिन्दू बताया और कमलनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में एक भी काम बिना पैसे के नहीं हुआ। मध्य प्रदेश के चुनावी महीने में जैसे-जैसे कमी आ रही है। ठीक वैसे ही नेताओं की जुबान पैनी होती जा रही है। मध्यप्रदेश दौरे पर चुनावी शंखनाद करने आई प्रियंका गांधी ने जबलपुर पहुंचकर संस्कारधानी में मां नर्मदा की पूजा अर्चना की इस दौरान प्रियंका की पूजा अर्चना पर सवाल खड़े करते हुए। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रियंका जी चुनावी हिंदू हैं। सब समझते हैं। गृहमंत्री ने कहा कि 5 साल पहले प्रियंका गांधी ने गंगा मैया में डुबकी लगाई थी। तो उत्तर प्रदेश में 2 ही सीट आई थी। यही हाल संस्कारधानी में आपके आने के बाद अब मध्य प्रदेश में होने वाला है। इस दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कमलनाथ जी के शिगूफे में अब कांग्रेस का कार्यकर्ता भी नहीं वाला है। गृहमंत्री ने कहा कि पिछले 15 महीनों के कार्यकाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक भी काम बगैर पैसे के नहीं हुआ।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |