मप्र में ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू
मप्र में ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू

 

कृषि मंत्री पटेल ने बताया ये किसानों को मामा का रिटर्न गिफ्ट ,केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन पर किसानों को तोहफ़ा

 

 

 मप्र में ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो चुकी हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन पर किसानों से मूंग फसल की खरीदी को कृषि मंत्री पटेल ने बताया की ये किसानों को मामा का रिटर्न गिफ्ट हैं। किसानों की तरफ से पटेल ने दी केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर को जन्मदिन की बधाई दी। मध्य प्रदेश की तीसरी फसल ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार 12 जून से खरीदी शुरू कर दी है। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा की संयोग यह भी है कि केंद्र की मोदी सरकार में देश के केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जिनका ताल्लुक मध्यप्रदेश से है। उन का जन्मदिन भी है। किसानों की तरफ से मैं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को जन्मदिन की बधाई देता हूँ। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने पूरे प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी पर पीएम मोदी केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होंने हरदा में खरीदी केंद्र पर किसान की फसल की खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कारण प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल लेने वाले किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। इस बार किसानों को ₹480 प्रति क्विंटल के हिसाब से पिछले वर्ष की तुलना में किसानों को ज्यादा मिल रहा है। बाजार की तुलना में किसानों को हजार- दो हजार ज्यादा मिल रहा है। कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर के जन्मदिन पर प्रदेश के मामा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के किसानों को रिटर्न गिफ्ट दिया है क्योंकि 12 जून से ही पूरे प्रदेश में मूंग फसल की खरीदी प्रारंभ हो गई है। पूरे प्रदेश में 2लाख 75 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर मूंग फसल बेचने के लिए पंजीयन कराए हैं और लगभग आठ लाख 75 हजार हेक्टेयर में जमीन में किसानों ने  मूंग की फसल बोई हैं। पिछले वर्ष की तुलना में 25 से 26% रकवा बढ़ा है। 

Dakhal News 12 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.