Patrakar Priyanshi Chaturvedi
इस भिंडत में हुई 4 लोगों की मौत
एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार और दो स्कूटियों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत से स्कूटीयों पर सवार 4 लोगों की मौत हो गई। वही कार चालक मौके से फरार हो गया। यह हादसा टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है की नेम बहादुर चंद और उनके परिवार के लोग नेपाल से लौट रहे थे। तभी उनकी स्कूटियों की टक्कर सनिया नाले के पास खटीमा की तरफ से आती हुई कार से हो गई। इस टक्कर में नेम बहादुर चंद और उनके परिवार वालों की मौत हो गई। वही हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही कार चालक की तलाश की जा रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |