Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दतिया विधानसभा में दिया स्वच्छता का संदेश
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने विधानसभा क्षेत्र दतिया पहुंचकर . मां पीतांबरा देवी मंदिर के सामने सड़कों पर झाड़ू लगाई और दतिया को क्लीन दतिया ग्रीन दतिया बनाने का संदेश दिया। गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा आज सुबह अपने विधानसभा क्षेत्र दतिया पहुंचे। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्वच्छता का संदेश देने के लिए स्वयं मां पीतांबरा देवी मंदिर से झाड़ू उठाई और सड़कों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर सामाजिक संस्थाओं के लोग और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दतिया को क्लीन दतिया ग्रीन दतिया बनाना है। इस अभियान में आमजन की भागीदारी हो इसके लिए ये संदेश दिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |