Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पानी के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
पानी की समस्या से परेशान लोगों ने कांग्रेस पार्षदों के साथ मिलकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और गंदे पानी की सप्लाई पर रोक लगाने की मांग की वहीं पार्षद ने समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर नगरपालिका का घेराव करने की चेतावनी दी है। परासिया के कांग्रेसी पार्षदों ने नगर वासियों के साथ मिलकर पानी की समस्या को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पानी की बढ़ रही निरन्तर समस्याओं और गंदे पानी की सप्लाई पर रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान पार्षद वीर बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि पीने का पानी साफ व स्वच्छ नही मिल रहा और गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही। यदि बहुत जल्द पीने के पानी की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो नगरपालिका का घेराव किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |