Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जिस सड़क पर चल रहे हो उसे शिवराज ने बनाया
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज कसा। वीडी शर्मा ने कहा की मोदी और शिवराज को धन्यवाद दें। दिग्विजय सिंह जिन्होंने इतनी अच्छी सड़के बनाई। जिससे दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश में घूम पा रहे हैं। नहीं तो इनके शासनकाल में सड़कों का हाल ऐसा था की कहीं दूर-दराज के क्षेत्रों में पहुंचने में कई दिन लग जाते थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा चंदला में लाभार्थी सम्मेलन में शामिल हुए। जहां उन्होंने दिग्विजय सिंह पर जुबानी वार किया। वीडी शर्मा ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आप चंदेला में चमचमाती गाड़ी में आए आपको भोपाल से चंदला आने में कुछ ही घंटे लगे। लेकिन यदि आपके शासनकाल के दौर में जिस तरह ही सड़के यहां पर थी। वह आज भी रहती तो आपको चंदला पहुंचने में तीन दिन लग जाते क्योंकी आपके शासनकाल का हाल तो सभी को पता ही है। वीडी शर्मा ने कहा की इसके लिए तो आपको मोदी और शिवराज का धन्यवाद करना चाहिए। जिन्होंने ऐसी सड़कें बनाई कि आप चंदला तक आए और भाषण देने लग गए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |