Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मरांडी ने किया मोदी सरकार के 9 साल का व्याख्यान
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मध्यप्रदेश के दौरे पर है। इसी दौरान वह सिंगरौली पहुंचे। जहां उन्होंने मोदी सरकार का बखान करते हुए कहा की मोदी सरकार ने सड़क बिजली पानी व स्वास्थ्य शिक्षा को सुदृढ़ बनाने में बड़ा काम किया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा की पूर्ववर्ती सरकारों में भ्रष्टाचार था। जबकि नरेंद्र मोदी सरकार में लोगों के खाते में डायरेक्ट पैसा जा रहा है। जिससे भ्रष्टाचार का नामोनिशान नहीं है। मोदी सरकार ने पिछले 9 सालों में गरीब,किसान सभी का कल्याण किया है। किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में बाजार खाद उपलब्ध है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा की हमारे देश के बच्चे मेडिकल की पढाई के लिए विदेशों में जाते थे। प्रधानमंत्री मोदी ने देश में 9 मेडिकल कॉलेज बनाया है। जिससे बच्चे अब अपने देश में ही पढ़ाई करेंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |