Patrakar Priyanshi Chaturvedi
यूनियन ने की किसानों का कर्ज माफ करने की मांग
भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन का तीन दिवसीय अधिवेशन संपन्न हो गया। अधिवेशन के अंतिम दिन किसान संगठन ने प्रस्ताव पारित कर सरकार से किसानों का कर्ज माफ करने के साथ मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के अध्यक्ष दादा मानसिंह ने कहा कि देश का अन्नदाता किसान तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। लेकिन केंद्र सरकार समेत तमाम राज्यों की सरकारें किसानों की समस्याएं दूर करने में नाकाम रही हैं। दिल्ली में चले किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने एमएसपी पर गारंटी कानून लागू करने का वादा किया था। लेकिन सरकार इस वादे को पूरा करने में नाकाम रही। सरकारों की उपेक्षा के चलते किसानों में रोष है। किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी। वही यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मांग करते हुए कहा कि किसानों का कर्ज माफ करने के साथ मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान किसानों को दिलाया जाए किसान और मजदूर देश की रीढ़ हैं। किसान और मजदूर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी तो देश आगे बढ़ेगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |