
Dakhal News

सीएम धामी ने कहा अटल काल में बना उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत की जहां उन्होंने रुड़की क्षेत्र के लिए महत्चपूर्ण घोषणा करते हुए कहा की रूड़की के पठानपुरा से आदर्श नगर पैट्रोल पम्प तक आर.सी.सी. नाला का निर्माण और मेन हाईवे से कान्हापुर तक सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा। साथ ही सोलानीपुरम की आन्तरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क व नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा की समर्पण और पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा के बल पर रुड़की में पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न हुआ है। में इस सफल आयोजन के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ। मुख्यमंत्री धामी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मरण करते हुए कहा कि जनसंघ के रूप में उन्होंने ऐसे राष्ट्रवादी संगठन की नींव रखी। जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में सम्पूर्ण विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का स्मरण करते हुए कहा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल के प्रधानमंत्रित्व काल में ही उत्तराखंड अलग राज्य बना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने देश के गौरव को पुनः प्रशस्त करने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’’ का जो मंत्र दिया है। उसने देश की राजनीति की दिशा और दशा को बदलने का कार्य किया है। गरीब कल्याण योजनाओं ने अंतिम पायदान पर खड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |