Patrakar Priyanshi Chaturvedi
विधायक त्रिपाठी करा रहे यह आयोजन
विधायक नारायण त्रिपाठी मैहर में चिकित्सा शिविर का आयोजन करा रहे है। इस शिविर में आने वाले नागरिकों का निःशुल्क ईलाज किया जाएगा। विधायक त्रिपाठी ने निवेदन किया है की समस्त मैहर वासी चिकित्सा शिविर में आकर अपना ईलाज कराएं। मैहर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 10 और 11 जून को आयोजित होगा। जिसमें भोपाल पीपुल्स हॉस्पिटल की टीम आकर लोगों का ईलाज करेगी। शिविर में डिजिटल एक्स-रे, ई.सी.जी, डायबिटीज, सभी प्रकार की खून की जांचें भी होंगी। विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा की यह शिविर पूरी तरह से निशुल्क है। सभी आकर अपना ईलाज कराएं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |