बंद फैक्ट्री में बन रही थी सिंगल यूज प्लास्टिक
बंद फैक्ट्री में बन रही थी सिंगल यूज प्लास्टिक

प्रशासन की टीम ने छापा मारकर करवाई की

 

रुद्रपुर जिला प्रशासन और जिला पंचायत की संयुक्त टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक निर्माता फैक्टरी  पर  छापा मारकर प्लास्टिक गिलास के 4300 बंडल बरामद किए। प्रतिबंध के बावजूद फैक्टरी में कई साल से अवैध रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन किया जा रहा था। प्रशासन ने करवाई करते हुए  फैक्ट्री  को सील कर दिया है। जिला प्रशासन और जिला पंचायत की संयुक्त टीम जब खुशबू इंडस्ट्री के नाम से चल रही फैक्ट्री पर छापा मारने पहुंची तो फैक्टरी के मुख्य गेट पर ताला लगा था। टीम फैक्टरी के पिछले दरवाजे से अंदर गई। तो वहां पर काम कर रहे लोग फैक्टरी के पिछले गेट से भागने लगे। जिन्हें टीम ने रोक लिया और उनसे पूछताछ की इस करवाई को लेकर एडीएम जयभारत सिंह ने बताया की कुछ दिन पहले फैक्टरी में सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण की सूचना मिली थी। सुचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। करवाई के दौरान फैक्टरी से  प्लास्टिक गिलास के 4300 बंडल से लेकर सिंगल यूज प्लास्टिक बनाने में उपयोग होने वाले कई सामान बरामद किये गए है। 

Dakhal News 9 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.