Dakhal News
महापौर अग्रवाल ने किया सम्मानित
आप की प्रदेशाध्यक्ष और सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल योग आचार्यों के बीच पहुंची और योग के महत्त्व पर प्रकाश डाला। रानी अग्रवाल योगाचार्यों और स्वच्छता के लिए विशेष कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। चाचा नेहरू पार्क में प्रतिदिन हो रहे विभिन्न तरह के योग व लाफ्टर योग कार्यक्रम में सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल पहुंची। महापौर रानी अग्रवाल ने स्वच्छता में विशेष कार्य करने वाले और योग आचर्यों को पुरस्कार प्रदान किया। योगाचार्य विजय यादव अंतर्राष्ट्रीय लाफ्टर योग प्रशिक्षक मनोज रांगड़ दीपा सिंह संतोष द्विवेदी वकील अमरेंद्र सिंह परिहार व विनय यादव सहित कई लोगों को प्रशस्ति पात्र देकर सम्मानित किया। महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि सुबह सभी को योग के साथ इस तरह का हास्य योगा करना चाहिए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |