
Dakhal News

बिजली के दाम घटाने का वादा किया था बढ़ा दिया
गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस ने वादा किया था की सरकार बनते ही बिजली के दाम घटा देंगे। लेकिन जब उनकी सरकार आई तो दाम घटने की जगह उल्टा बढ़ गए थे। ये सिर्फ झूठे वादे कर सकते हैं। इनके वादे -वादे ही रह जायेंगे। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा की कांग्रेस के युवराज मुस्लिम लीग की अमेरिका में प्रशंसा करते है और भारत में कांग्रेस भगवा को आतंक बता रही है। अब इनकी सोच किस हद तक नीचे गिर गई है। यह देखिए गृहमंत्री मिश्रा ने कहा की कांग्रेस के युवराज जिस अमेरिका में बैठे यह बयान दे रहे है। उस अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत के लोकतंत्र की तारीफ की है। अब उनकी राय को कांग्रेस को सुनना चाहिए। वही गृहमंत्री ने कांग्रेस के वादों को लेकर कहा की राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में कहा था की 2 लाख तक का कर्ज किसानों माफ़ किया जायेगा और ऐसा नहीं हुआ तो हम मुख्यमंत्री बदल देंगे। लेकिन एक भी किसान का कर्ज माफ़ नहीं हुआ। इन्होंने गरीब किसान,नौजवान सभी को धोखा दिया है। गृह मंत्री मिश्रा ने कहा की जनता ने सालों से शिवराज को ही अपना मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार किया है और आगे भी करेगी। वही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दमोह स्कूल घटना को लेकर बोला की धर्मांतरण और लव जिहाद को लेकर सरकार सख्त है। इस प्रकार की सोच रखने वालों को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। दमोह स्कूल केस में पुलिस को जांच के निर्देश दे दिए गए है। PFI से सम्बंध या टेरर फंडिंग की जानकारी मिलने पर भी कार्यवाही की जाएगी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |