Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जिलाधिकारी ने समस्याओं के निवारण का दिया आदेश
हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने तहसील दिवस पर लोगों की समयाएं सुनी। इस दौरान जिलाधिकारी के सामने 64 से अधिक शिकायतें आई। जिनका निराकरण करने के लिए जिलाधिकारी ने विभागों को निर्देश दिए। हरिद्वार में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी को लोगों की 64 से अधिक समस्याएं प्राप्त हुई। वहीं इनमें से कई समस्याओं का तो जिलाधिकारी ने मौके पर ही निराकरण कर दिया। बाकी अलग अलग विभागों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी ने आदेश दिए। इस दौरान तहसील दिवस में आने वाली समस्याओं की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि तहसील दिवस पर अवैध अतिक्रमण हटाये जाने खसरा खतौनी में संशोधन कराने संपत्ति में नाम दर्ज करने और आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड जैसी तमाम समस्याओं का सुना गया। जिनका जल्द ही निराकरण किया जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |