
Dakhal News

कमलनाथ के निशाने पर शिवराज सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंदसौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला और कहा मध्यप्रदेश में चौपट सरकार का चौपट राज चल रहा है। जिसने प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंदसौर गोलीकांड की 6वीं बरसी पर आज पिपलिया मंडी पहुंचे। कमलनाथ ने कहा, किसान न्याय मांग रहे थे, लेकिन उन पर गोलियां चलीं। 6 साल तक जांच का नाटक चला। आज तक कोई जांच रिपोर्ट नहीं आई। ये दबाने और छिपाने की राजनीति करें, इसका पर्दाफाश हो चुका है। किसान इनसे अब कोई न्याय की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। शिवराज की सरकार चौपट सरकार है। जनसभा में कमलनाथ ने कहा मैं किसानों को मुआवजा देने आया हूं। शिवराज सिंह ने 18 साल में मप्र को भ्रष्टाचार का प्रदेश बना दिया। शिवराज सिंह घोषणा मशीन हैं। आज-कल ये डबल स्पीड में चल रही है। अपनी सरकार में प्रदेश में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। मंदसौर जिले में ही 1 लाख 1 हजार किसानों का कर्ज माफ किया। कमलनाथ ने कहा कि चुनाव में 5 महीने बचे हैं और अब उनको किसान, कर्मचारी, व्यापारी सब याद आ गए। डबल इंजन की सरकार प्रदेश का सत्यानाश कर रही है। ये जो शिवराज घोषणाएं करते रहते हैं, ये सब मैं नहीं करता। ये सौदेबाजी की सरकार है। 2018 में जनता ने कांग्रेस को चुना था। सौदेबाजी मैं भी कर सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। महाकाल में हवा से मूर्तियां गिर गईं। ये सबसे बड़ा घोटाला है। बीजेपी ने भ्रष्टाचार के लिए महाकाल से भी परहेज नहीं किया।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |