Patrakar Priyanshi Chaturvedi
एनटीपीसी शक्तिनगर में पर्यावरण संरक्षण
एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर पर्यावरण संरक्षण के लिए कई काम कर रहा है। पर्यावरण दिवस के मौके पर एनटीपीसी ने पौधरोपण अभियान चलाया और पेड़ लगाएं जीवन बचाएं का ना बुलंद किया। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में विश्व पर्यावरण दिवस के तहत पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर आमजन को पर्यावरण संरक्षण संदेश देने हेतु पर्यावरण जागरूकता रैली और विशाल पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। आम लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण की संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु बच्चों, गृहिणियों, कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों, आसपास के स्थानीय समुदायों के लिए सप्ताह भर विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे चित्रकला ,नारा लेखन, निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गईं। एनटीपीसी सिंगरौली ने पर्यावरण संरक्षण हेतु डस्ट इक्स्ट्रेशन एण्ड सेपरेशन सिस्टम, 17.5 लाख से अधिक वृक्षारोपण, राख उपयोग वृद्धि हेतु एनएच के निर्माण एवं ऐश ब्रिक के निर्माण हेतु राख का प्रेषण,पर्यावरण अनुकूल 50 लाख राख ईंट का निर्माण जैसे अनेकों सार्थक उठाए है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |