
Dakhal News

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को बचाने की ली शपथ
विश्व पर्यावरण दिवस पर टीएचडीसी अमिलिया कोल माइन कंपनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होकर कंपनी के महाप्रबंधक एके शर्मा ने पर्यावरण को बचाए रखने के लिए कर्मचारियों को शपथ दिलाई। सिंगरौली जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पर टीएचडीसी अमिलिया कोल माइन कंपनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कंपनी के महाप्रबंधक एके शर्मा भी शामिल हुए। इस दौरान एके शर्मा ने कंपनी के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को कैसे बचाया जाए। ये हम सभी की जिम्मेदारी है। नहीं तो इंसान का जीवन मुश्किल हो जाएगा। इस दौरान महाप्रबंधक ने पर्यावरण को बचाए रखने के लिए कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई। इस दौरान टीएचडीसी अमिलिया कोल माइन कंपनी के प्रबंधक राजीव गोविल ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें और घरों में बिजली, पानी जैसी चीजों का आवश्यकता अनुसार उपयोग कर पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान देना चाहिए। इस दौरान योग शिक्षिका दीपा सिंह ने कहा कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और कम से कम पॉलीथिन का उपयोग करें और लोगों को जागरूक कर पर्यावरण को बचाने में आगे आना चाहिए।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |