Dakhal News
पटेल ने कहा प्राकृतिक खेती करें किसान
पुरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने वीडियो संदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने देश व प्रदेश वासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा की पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी संकल्प ले की हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे और उसका संवर्धन करेंगे। साथ ही कृषि मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है की वह प्राकृतिक खेती और गौ संवर्धन को बढ़ावा दें। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा की पर्यावरण की रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है। पर्यावरण दिवस पर हम सब संकल्प ले कि हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे। पौधरोपण कर वृक्ष बनाएंगे और उसका संवर्धन करेंगे। जिससे पर्यावरण हमारे अनुकूल होगा। कृषि मंत्री पटेल ने प्राकृतिक खेती के साथ गौ संवर्धन पर जोर देते हुए कहा कि खेती के साथ गाय की रक्षा करना जरूरी है। गोबर से खाद व गोमूत्र से दवाई बनाकर अपने खेतों में सीचें। ताकि हमारे खेत की मिट्टी बचें।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |