
Dakhal News

गृहमंत्री ने कहा की बघेल समाज भाजपा के साथ है
गृहमंत्री डॉक्टर मिश्रा के स्वागत के लिए बघेल समाज ने कार्यक्रम आयोजित किया। गृहमंत्री ने कार्यक्रम में देवी अहिल्याबाई की मूर्ति का लोकार्पण किया और बघेल समाज का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। दतिया में बघेल समाज ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में रैली निकाली रैली में जिले भर से बघेल समाज के कार्यकर्ता शामिल हुए। गृहमंत्री ने भी अहिल्याबाई की मूर्ति का अनावरण करके बघेल समाज का आभार व्यक्त किया। साथ ही नगर पालिका को निर्देश जारी किया की जहां मूर्ति स्थापित हुई है। उस चौराहे का नाम देवी अहिल्याबाई होलकर रखा जाए और उसके आसपास सौंदर्यीकरण किया जाए। दरअसल दतिया और डबरा में भाजपा से निष्कासित होकर कांग्रेस में शामिल हुए नेता राधेलाल बघेल का दबदबा है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद वह लगातार एक्टिविटी बढ़ा रहे थे। जिस कारण पाल समाज ने यह आयोजन कर स्पष्ट संदेश दिया है की वह भाजपा के साथ हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |