Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सीएम चौहान ने कहा ब्राह्मण होते है सभी में बेस्ट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्राह्मण महाकुंभ में शिरकत की जहां उन्होंने ब्राह्मणों की प्रशंसा के पुल बांधे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की विश्व में भाषा,साहित्य से लेकर गणित ऐसी कोई भी विधा नहीं है। जिसमें ब्राह्मण पारंगत न हो। ब्राम्हण महाकुंभ भोपाल के जंबूरी मैदान में हुआ। प्रदेशभर से आये ब्राम्हण समाज के लोग इसमें जुटे। इस महाकुंभ में मुख़्यमंत्री चौहान सहित बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की मुख्यमंत्री चौहान ने ब्राम्हण कौन होते है उसके बारे में कहा की जो इंद्रियों को जीत ले और जो अपने ज्ञान से ही ईश्वर का सत्य जान ले वही ब्राह्मण हैं। हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है की ज्ञान जिसका मान, सम्मान जिसका धर्म, दया जिसका हृदय, विद्या जिसका नियम वही ब्राह्मण है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की नई पीढ़ी को यह जानना चाहिए की जब विश्व में खोजों की शुरुआत नहीं हुई थी। तब शून्य भी दुनिया को ब्राह्मणों ने दिया था। किसी का राजपाट बिना ब्राह्मणों के चला ही नहीं। मुख्यमंत्री चौहान ने लव जिहाद को लेकर कहा की मध्यप्रदेश में लव तो चल सकता है। लेकिन जिहाद किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा। इस तरह की हरकत करने वाले पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिए जाएंगे। यह मैं आपको वचन देता हूं। ऐसी चीजें हम मध्य प्रदेश की धरती पर नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस महाकुंभ में ऐलान करते हुए कहा की परशुराम जयंती के दिन मध्यप्रदेश में सरकारी छुट्टी रहेगी। वही मुख्यमंत्री ने मंदिरों की जमीन पर सरकारी कब्जे को लेकर बोला की मंदिरों की कोई जमीन अब कलेक्टर नीलाम नहीं करेगा। पुजारी करेंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |