Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ प्रदर्शन
कांग्रेस नेताओं ने पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सतपाल महाराज के खिलाफ धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा की सात करोड़ की लागत से माल रोड के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है। परंतु कार्य की धीमी गति और खराब गुणवत्ता का खामियाजा मसूरी की जनता भुगत रही है। कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व यह प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा की मसूरी में जो पहले कभी नहीं हुआ। वह अब हो रहा है। मसूरी में कभी बिजली पानी की समस्या नहीं थी। लेकिन भाजपा के शासनकाल में नागरिकों को बिजली पानी की समस्या हो रही है। भाजपा ने मसूरी के इतिहास मिटाने की साजिश रची है। कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा की अगर तय समय पर माल रोड के कार्य को पूरा नहीं किया गया और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो कांग्रेस पार्टी जल्द मसूरी में भाजपा सरकार और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करेगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |